Skip to Main Content Skip to Navigation

Hindi diwas

हिन्दी दिवस 14 सितम्बर 2020 योजना तथा वास्तुकला विद्यालय, विजयवाड़ा
Hindi diwas
राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं इसके प्रयोग की गति को बढ़ावा देने के लिए योजना तथा वास्तुकला विद्यालय, विजयवाड़ा प्रति वर्ष हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा है. इस वर्ष कोरोना के संकट काल में ऑनलाइन प्लेटफार्म का प्रयोग कर हिंदी निबंध लेखन, पोस्टर डिज़ाइन एवं हिंदी हस्त लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. बढ़ चढ़ कर प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया.

Hd20201
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा लिखित दोहा :
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।। विविध कला शिक्षा अमित, ज्ञान अनेक प्रकार। सब देसन से लै करहू, भाषा माहि प्रचार।।

भावार्थ:
निज यानी अपनी भाषा से ही उन्नति संभव है, क्योंकि यही सारी उन्नतियों का मूलाधार है। मातृभाषा के ज्ञान के बिना हृदय की पीड़ा का निवारण संभव नहीं है। विभिन्न प्रकार की कलाएँ, असीमित शिक्षा तथा अनेक प्रकार का ज्ञान, सभी देशों से जरूर लेने चाहिये, परन्तु उनका प्रचार मातृभाषा के द्वारा ही करना चाहिये।
भाषा किसी भी व्यक्ति, स्थान विशेष, कला-संस्कृति को एक धागे में पिरो कर विभिन्न भावनाओ की अभिव्यक्ति का माध्यम है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी भाषा मॉरिशस, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबेगो में भी बोली जाती है।
विभिन्न विजेताओं के नाम :
हिंदी निबंध लेखन:

१. अनंत विजय उपाध्याय (एम् आर्च, द्वितीय वर्ष )
२. डॉ प्रशांति राव (सहायक प्रोफेसर)
३. के कृतिका (बी प्लान द्वितीय वर्ष )

पोस्टर डिज़ाइन:
१. मेघना तिरुपति (बी प्लान द्वितीय वर्ष)
२. डॉ प्रशांति राव (सहायक प्रोफेसर)

हिंदी हस्त लेखन प्रतियोगिता :
१. हर्षिनी एम एन (बी प्लान, तृतीया वर्ष )
२. के ब्लेस्सी (बी प्लान, चतुर्थ वर्ष )
३. डॉ प्रशांति राव (सहायक प्रोफेसर, )
Meghana
विभिन्न विजेताओं के नाम :

हिंदी निबंध लेखन
: १. अनंत विजय उपाध्याय (एम् आर्च, द्वितीय वर्ष )
२. डॉ प्रशांति राव (सहायक प्रोफेसर)
३. के कृतिका (बी प्लान द्वितीय वर्ष )


पोस्टर डिज़ाइन:
१. मेघना तिरुपति (बी प्लान द्वितीय वर्ष )
२. डॉ प्रशांति राव (सहायक प्रोफेसर)

हिंदी हस्त लेखन प्रतियोगिता:
१. हर्षिनी एम एन (बी प्लान, तृतीया वर्ष )
२. के ब्लेस्सी (बी प्लान, चतुर्थ वर्ष )
३. डॉ प्रशांति राव (सहायक प्रोफेसर, )

School of Planning & Architecture, Vijayawada

Institution of National Importance  ·  Ministry of Education, Govt. of India

Offering UG, PG and PhD programmes in Architecture and Planning since 2008. Committed to excellence in design education, research and public outreach.

Contact Us

SPA Vijayawada
Survey No. 4/4, ITI Road,
Vijayawada, Andhra Pradesh – 520008
Full contact details

Content owned & maintained by School of Planning & Architecture, Vijayawada (SPAV) — Ministry of Education, Govt. of India. © 2008–2026 SPAV. All Rights Reserved.

Last Updated: 02 Jul 2026 Page views: 372,893